ऋषिकेश- व्यावसायिक वाहन चालकों को यात्रा मार्गों पर वाहन चलाने से पहले देनी होगी परीक्षा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा 2025 को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नये नियम लागू कर रहीं हैं। इसके तहत अन्य राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहन चालकों को यात्रा मार्गों पर वाहन चलाने से पहले एक परीक्षा देनी होगी। यदि वह इस परीक्षा में पास होते हैं तो उनका लाइसेंस मान्य माना जाएगा और वे यात्रा मार्गों पर गाड़ी चला सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने चालकों की परीक्षा अनिवार्य करने का फैसला किया है। इसमें चालकों को चारधाम यात्रा मार्गों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। परीक्षा में ड्राइविंग स्किल, सड़क सुरक्षा नियमों और पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन संचालन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। वहीं परीक्षा में फेल होने वालों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बाहरी राज्यों के चालकों को प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News