ऋषिकेश- बैंक कर्मियों ने 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया ऐलान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन(यूएफबीयू) के बैनर तले सभी बैंकों की नौ यूनियन ने प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर राष्ट्रव्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। इसमें बैंकों में भर्ती करने, बैंकिंग प्रक्रिया पांच दिन करने, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को रियायती शर्तों पर दिए जाने वाले स्टाफ कल्याण लाभों पर आयकर में छूट दिए जाने, नौकरी में आउटसोर्ट भर्ती पर रोक सहित अन्य कई मांगें शामिल हैं। इन मांगों को पहले भी कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन इनपर अभी तक अमल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सभी नौ यूनियन के पदाधिकारियों से विचार कर अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि उक्त मांगों को लेकर सभी नौ यूनियन ने आगामी 24 और 25 मार्च को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बताया कि इस फैसले पर ऑल इंडिया एसोसिएशन के समस्त यूनियनों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बताया कि इससे पहले सभी यूनियन तीन मार्च को संसद के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
