ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री ने जीर्णशीर्ण सीसीटीवी कैमरों को दुरस्त तथा नए कैमरों के लिये की 10 लाख देने की घोषणा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ अब तीर्थनगरी में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के अभाव में नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिये मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पुलिस की मांग पर 10 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की है। विधायक निधि से सही हालत के पुराने कैमरों को दुरस्त तथा नये सीसीटीवी कैमरों की खरीद की जाएगी। इस व्यवस्था के बाद नगरभर की कानून व्यवस्था में और भी सुधार आएगा। ऋषिकेश कोतवाल राजेंद्र खोलिया ने मंत्री डा. अग्रवाल को बीते दो रोज मांग पत्र सौंपा था। जिसके माध्यम से अवगत कराया था कि तीर्थनगरी में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है, चारधाम यात्रा का संचालन भी यही से किया जाता है। इसके अलावा कांवड मेला के दौरान भी श्रद्धालुओं की आमद लगातार बढ़ रही है। कोतवाल ने पत्र के माध्यम से बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये मुख्य चौराहों, तिराहों और मुख्य सड़क मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है। बताया कि पूर्व में लगे कई कैमरों की स्थिति खराब है, जिसके चलते काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है।
मंत्री डा. अग्रवाल ने मामले की गंभीरता से समझते हुए रविवार को 10 लाख रूपये की विधायक निधि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के लगने से क्षेत्र की कानून व्यवस्था में सुधार आएगा। पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था, चोरी, दुर्घटना जैसी कई व्यवस्थाओं को सुधारने में मदद मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में एसपी देहात जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल राजेंद्र खोलिया आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News