ऋषिकेश- रंजन कुमार बने बीएचईएल हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार _ सीनियर अफसर रंजन कुमार को बीएचईएल हरिद्वार इकाई का महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एचईईपी एवं सीएफएफपी) नियुक्त किया गया है। पूर्व कार्यपालक निदेशक टी. एस. मुरली की सेवानिवृत्ति के बाद रंजन कुमार को यह बेहद महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है । इससे पूर्व वह महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स) एचईईपी एवं महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने लंबे समय हरिद्वार इकाई में सेवाएं दी है। वहीं वहीं उनको जिम्मेदारी मिलने पर बीएचईएल श्रमिकों में उत्साह हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संस्थान के नाम अपने सम्बोधन में रंजन कुमार ने कहा कि हरिद्वार इकाई के नेतृत्व की जिम्मेदारी, मेरे लिए बेहद सम्मान का विषय है । उन्होंने बताया कि बीएचईएल हरिद्वार की गिनती कंपनी की बड़ी एवं महत्वपूर्ण इकाइयों में की जाती है और हमें अपनी इस पहचान को बरकरार रखना है । रंजन कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से, हम अपने संस्थान को उन्नति के पथ पर और आगे लेकर जाएंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा विभिन्न मुद्दों पर उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा सहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

%d bloggers like this:
Breaking News