ऋषिकेश- हल्द्वानी में मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज करने को कोतवाली में दी तहरीर

त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी _ राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर उत्तराखंड के पहाड़ी समाज के खिलाफ अपमानजनक बयान देने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी। पनेरु ने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकतंत्र के मंदिर (संसद) में पहाड़ी समाज को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उत्तराखंड को देवभूमि मानते हैं लोग _
हरीश पनेरु ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के रूप में पूरे देश और दुनिया में सम्मानित किया गया है, और यहां के लोगों को भी विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। पनेरु ने कहा, “उत्तराखंड और इसके पहाड़ी समाज के लिए इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि यह हमारे समाज का अपमान भी है।
मंत्री के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग _
पनेरु ने स्पष्ट किया कि पहाड़ी समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाए ताकि न्याय मिल सके। पनेरु के अनुसार, पहाड़ी समाज को उनके अस्मिता और सम्मान के खिलाफ किसी भी बयान का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
मंत्री के बयान को लेकर बढ़ा विवाद _
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के बाद से पहाड़ी समाज में आक्रोश बढ़ गया है। समाज के विभिन्न संगठनों ने भी उनके खिलाफ आवाज उठाने की योजना बनाई है। मामले की गहराई को देखते हुए अब यह तय किया जाएगा कि क्या मंत्री के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News