ऋषिकेश- भारत-पाकिस्तान मैच में हिंदुस्तान की जीत के लिए की गई विशेष महिला गंगा आरती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे का मुकाबला 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। भारत की जीत के लिए महिलाओं ने जीत के लिए हवन, पूजा- विशेष महिला गंगा आरती में प्रार्थना की। गंगा आरती के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने माँ गंगा से टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की. नित्य होने वाली गंगा आरती के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया का बैनर ले रखा था। क्रिकेट प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि प्रार्थना के चलते टीम इंडिया को जीत जरूर मिलेगी।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने इंडिया-पाकिस्तान मैच के लिए भी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। महिला गंगा आरती में डॉ. ज्योति शर्मा, पुष्पा शर्मा, श्याम प्रकाश शर्मा, आशा डंग, बंदना नेगी, प्रमिला, गायत्री देवी आदि ने गंगा आरती की।

%d bloggers like this:
Breaking News