ऋषिकेश- सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान बुधवार को अपने उत्तराखंड भ्रमण पर देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनो ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य भूमि है। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबंध है। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने सीडीएस को स्थानीय ऑर्गेनिक हिमालयाज के उत्पाद भेंट कर और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि सीडीएस जनरल चौहान आज शाम देहरादून में लेफ्टिनेंट विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत) और कर्नल हरप्रीत सिंह कोहली द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन करेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News