ऋषिकेश- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर किया उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नगर निगम में स्थित दीनदयाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। पंडित जी एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनका राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजनीतिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी की अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृती की सोच रही है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2014 से 25 सितंबर को उनके जन्मदिन पर पूरे देश में ‘अंत्योदय दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। अंत्योदय यानि समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति का कल्याण। उन्होंने कहा कि इसी मंत्र का पालन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कर रही है। इस अवसर पर मेयर शम्भू पासवान, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्च जिलाध्यक्ष कविता शाह, कार्यकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि जैन, चेतन शर्मा, सचिन अग्रवाल, इंद्र कुमार गोदवानी, संजीव सिलस्वाल, कपिल गुप्ता, सरोज डिमरी, पार्षद अजय दास, जयंत शर्मा, गुड्डी कलूड़ा, राधे जाटव, रीता गुप्ता, सुधा असवाल, विनोद भट्ट, नितिन सकसेना, सुरेंद्र कक्कड़, अनिता राणा, सौरभ गर्ग, जगावर सिंह, बृजमोहन मनोडी, सोबन कैंतुरा, सफाई आयोग सदस्य राकेश पारचा, राजू नरसिम्हा, दीपक बिष्ट, अमर खत्री आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News