ऋषिकेश- कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों को करें निस्तारित- डीएम

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार में धारा 166, 167, 154, 157 के वादों की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित मामलों का शीघ्र समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में वादों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही तथा निस्तारित कर वादों के निस्तारण विस्तृत रिपोर्ट प्रत्येेक सप्ताह प्रस्तुत करें। जहां पर सम्बन्धित व्यक्ति नही मिल रहा है उसके लिए समाचार पत्रों के माध्यम से तामिली कराते हुए निस्तारण की कार्यवाही की जाए तथा इस कार्य को गंभीरता करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाते हुए एक माह के भीतर वादों को करें निस्तारित करें साथ ही निर्देशित किया प्रभावी तामिली कराते हुए धारा 166, 167, 154, 157 के वादों को निस्तारित करते हुए गूगल सीट में अद्यतन करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, उप मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार, वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News