ऋषिकेश- उत्तराखंड में मदरसों की जांच के लिए प्रशासनिक टीम गठित

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड में मदरसों की जांच के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने राजधानी देहरादून में मदरसों की पड़ताल शुरू करा दी है। डीएम सविन बंसल ने मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार व प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम तहसीलवार गठित की है। दो दिनों में यह टीम अपनी रिपोर्ट देगी, इसके बाद अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड में मदरसों की जांच के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीएम सविन बंसल ने भी जांच टीम गठित कर दी है। डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक में कहा कि बच्चों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मदरसों का सत्यापन जरूरी है। इसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों को रोकना है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मदरसे कानूनी प्रक्रिया के तहत काम करें। सत्यापन अभियान में यह देखा जाएगा कि मदरसों के पास रजिस्ट्रेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज हैं या नहीं।
जिलाधिकारी ने जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी और शिक्षा विभाग से समन्वय कर मदरसों का नियमानुसार सर्वे करने के निर्देश दिए। उधर पुलिस महकमा भी मदरसों का वेरिफिकेशन करा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों और अन्य सेंटर्स की डिटेल उपलब्ध कराएंगे।
इसमें जो मदरसे पंजीकृत पाए जाएंगे, उनमें मानकों का पालन जैसे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम, मिड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था,मूलभूत सुविधा आदि का इंतजाम कराया जाएगा।
जिला प्रशासन के अनुसार प्राप्त खुफिया रिपोर्ट में सबसे अधिक अपंजीकृत मदरसे देहरादून सदर और विकास नगर क्षेत्र में चल रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन का फोकस भी इन दोनों क्षेत्रों में मदरसों की पड़ताल पर है।I

%d bloggers like this:
Breaking News