ऋषिकेश- राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवी छात्राओं ने दिन की शुरुआत योगाभ्यास व ओम के उच्चारण के साथ की। तत्पश्चात वृक्षारोपण व स्वच्छता रैली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से मायाकुंड बंगाली बस्ती से होकर निकली गई। चंदेश्वर मंदिर में वृक्षारोपण व सफाई अभियान चलाया गया। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत ऋषिकेश कोतवाली थाने के एसएसआई विनोद कुमार , नवीन डंगवाल , विनेश कुमार कैंप में आए और छात्राओं को साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट ,नशा मुक्ति के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई और नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के प्रवक्ता सुनील थपलियाल नें छात्राओं को आधुनिक तकनीकी में दूरभाष का प्रयोग एवं अनुप्रयोग के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की और छात्राओं से इस विषय पर चर्चा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर छात्राओं को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी ममता गुप्ता व विद्यालय की सहायक अध्यापिका विनीती उपस्थित रहे।
