ऋषिकेश- भाजपा उम्मीदवारों के चुनावी कार्यालय का पूजा अर्चना के बाद किया शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार शम्भू पासवान तथा 40 वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों के चुनावी कार्यालय का पूजा अर्चना के बाद विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुखर्जी मार्ग पर खोले गए चुनावी कार्यालय का शुभारंभ संगठन महामंत्री अजेय तथा कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश के निकाय चुनावों में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। कहा कि भाजपा ने सभी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन आम कार्यकर्ताओं के बीच जाकर किया है। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को हर घर कैंपेन कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने का आवाहन किया।

%d bloggers like this:
Breaking News