ऋषिकेश- कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी जगत सिंह नेगी,पुष्कर बंगवाल हुए भाजपा में शामिल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से पार्षद रहे जगत सिंह नेगी तथा पार्षद प्रत्याशी रहे पुष्कर बंगवाल को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है, जो अन्य संगठन में नहीं है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में संयम और धैर्य रखने वाले कार्यकर्ता को मान मिलता है।

आज हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा संगठन से जुड़ना चाहता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने भाजपा संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि जगत सिंह और पुष्कर बंगवाल के आने से पार्टी को फायदा होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद जगत सिंह नेगी और पुष्कर बंगवाल ने कहा कि कांग्रेस में कभी उन्हें सम्मान नहीं मिला। उनके विचारों और सुझावों की कांग्रेस पार्टी ने कभी कदर नहीं की। कहा कि भाजपा के रीति और अनुशासन से प्रभावित होकर आए हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा व जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी सहित अनेक भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News