ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
पौड़ी- पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था के आदेशानुसार प्रदेश भर में ड्रग फ्री देवभूमि 2025 मिशन गतिमान है। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी के निर्देशन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने एवं नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधो की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार तथा पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के पर्यवेक्षण मे लगातार पुलिस टीम द्वारा नशे की एवं नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधो की रोकथाम हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज चीला प्राथमिक विद्यालय थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र मैं जाकर प्रधानअध्यापिका की मौजूदगी में स्कूल के छात्र-छात्राओं को गुड़ टच, बेड टच , बच्चों मे लैंगिक अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक भानू प्रताप, hc बलवीर सिंह, 3 hc नरेश पंवार शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News