ऋषिकेश- राजीव जैन के घर तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर 17 दिसंबर को आयकर विभाग का छापा पड़ा था। आज तीसरे दिन भी राजीव जैन के घर आईटी की रेड जारी है। दूसरे दिन आयकर विभाग की टीम ने राजीव जैन के देहरादून के आवास और भाई, बहन और अन्य संबंधियों के आवास पर जांच की।
राजीव जैन के पार्टनर मानस लुंबा के यहां भी चल रही है छापेमारी _
बता दें कि राजीव जैन के पार्टनर मानस लुंबा के यहां छापेमारी चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के हाथ बिल्डर मानस लंबा के ठिकानों से कुछ खास नहीं लगा है। आयकर विभाग की दिल्ली की टीम ने राजीव जैन और उनके संबंधियों के साथ ही बिल्डर मानस लुंबा के 20 ठिकानों पर छापेमारी की। आईटी की छापेमारी के दौरान पहले दिन टीम को राजीव जैन के पड़ोसी के घर की छत से एक बैग मिला था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैग से 12 किलो सोना मिला है। छापेमारी के पीछे की वजह उत्तराखंड सीमा में पड़ने वाली बिहारीगढ़ के गांव खुशहालपुर गांव की 500 एकड़ जमीन को माना जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News