ऋषिकेश- एक्रो पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप में आसमान में रोमांच भर रहे थे 180 पैराग्‍लाइडर

त्रिवेणी न्यूज 24
नई टिहरी- उत्‍तराखंड के टिहरी में चार दिवसीय एक्रो चैपिंशनशिप चल रही है। जो गुरुवार को कोटी कॉलोनी में शुरू हुई।
पैराग्लाइडर रोमांच की उड़ान भर रहे थे। तभी एक हादसा हो गया और एक पायलट घायल हो गया। उड़ान के दौरान प्रतापनगर से पैराग्लाइडिंग करते हुए एक पायलट गिरकर घायल हो गया। दोपहर लगभग 2 बजे हार्दिक उम्र 42 निवासी करनाल हरियाणा ने प्रतापनगर से टेक ऑफ किया, लेकिन वह थोड़ी देर बाद 25 फिट की ऊंचाई से गिर गए। हार्दिक की कमर में चोट लगी है। घायल पायलट को हेली एम्बुलेंस से ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। बता दें कि इस चैपिंशनशिप में करीब 30 विदेशी पायलट और देश के लगभग 150 पायलट प्रतिभाग कर रहे हैं। एक्रो पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के पहले दिन टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने भी पैराग्लाइडिंग की। पर्यटन अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रतापनगर की पहाड़ी से झील किनारे कोटी कॉलोनी और नई टिहरी के समीपवर्ती कुट्ठा गांव से कोटी कॉलोनी तक पैराग्लाइडिंग की जाएगी। इसके अलावा नेशनल एसआइवी कंपटीशन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण ले रहे उत्तराखंड के युवा भी प्रतिभाग करेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News