ऋषिकेश- राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के अंतर्गत एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में मनाया स्पर्श गंगा दिवस
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राष्ट्रीय सेवा योजना परिक्षेत्र के अंतर्गत आज स्थानीय एन.एस.एस. इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में स्पर्श गंगा दिवस कार्यक्रम त्रिवेणी घाट में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉक्टर सुनैना रावत उत्तराखंड शासन , पी.एस. नेगी मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक गढ़वाल मंडल पौड़ी, प्रो. गौरव वार्ष्णेय कार्यक्रम समन्वयक श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ0 सुनैना रावत ने कहा कि स्पर्श गंगा मात्र गंगा को स्वच्छ कर देना का कार्य ही नहीं अपितु गंगा जी के साथ-साथ तमाम उन नदियों गाड़ – गाढ़ेरों ,जल स्रोतों को साफ रखना है जिससे हमें पीने का जल मिलता है। पृथ्वी पर पीने के जल की मात्रा दिन प्रतिदिन घटती जा रही है । वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि यदि विश्व युद्ध होगा तो मात्र पानी के लिए लड़ा जाएगा ऐसी भयानक स्थिति से यदि हमें बचना है तो अपने समस्त जल स्रोतों को साफ और स्वच्छ रखना अनिवार्य है। गढ़वाल मंडल के कोऑर्डिनेटर पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि 2009 से तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘ निशंक’ द्वारा स्थापित स्पर्श गंगा दिवस कार्यक्रम निरंतर गतिमान है। जब तक स्पर्श गंगा उत्तराखंड बोर्ड कार्यरत था तब तक यह कार्यक्रम बोर्ड द्वारा संचालित होता था परंतु जब से नमामि गंगे में बोर्ड का विलय हुआ तब से ऋषिकेश परिक्षेत्र में मनोज कुमार गुप्ता इस कार्यक्रम को विधिवत्त संचालित करते हैं । जो की एक अपने में गर्व की बात है । राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ उनके कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक दिलेराम रवि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही यह है कि समाज को एक नवीन दिशा प्रदान करना समाज के लिए वह रहा प्रदान करना जिससे देश विकसित हो और सफलता की सीढ़ियों को चढ़ता रहे। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ,श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश , हरिश्चंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश, राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ श्यामपुर तथा मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT) ढालवाला टिहरी गढ़वाल के स्वयं सेवियो सहित उनके कार्य के अधिकारियों तथा मार्गदर्शन शिक्षकों ने प्रतिभाग़ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार गुप्ता आचार्य मनु श्री ने कहा कि स्पर्श गंगा के इस कार्यक्रम में स्थानीय सभी इकाइयों का सहयोग मिलने के कारण ही यह कार्यक्रम विधिवत संपन्न होता है मैं सभी इकाइयों के संस्था अध्यक्षों कार्य एवं अधिकारियों तथा स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त करता हूं कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह रावत, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती हेमलता कोठियाल श्रीमती उमा पाटनी ,श्रीमती सुनीति सुरखेत पौड़ी, राम गोपाल रतूड़ी , तेज बहादुर परिहार ,धनंजय रांगड , डीबीएस रावत पूर्व प्रचार श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज, समाजसेवी अमरीश गर्ग , डॉ. धीरेन्द्र रांगड, डॉ. रितेश जोशी,पूर्व कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, राजेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर गौरव वार्ष्णेय तथा संचालन नरेन्द्र सिंह रावत, मनोज कुमार गुप्ता ‘आचार्य मनुश्री’ ने की।
