ऋषिकेश- उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होगी 15 फरवरी के बाद
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक दोनों कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के बाद लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बैठक में बोर्ड अधिकारी परीक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पिछले वर्षों तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू करवाता रहा है। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद परीक्षाएं केंद्रों में कराई दी जाएंगी।
