ऋषिकेश- आगामी त्योहारों के मध्य नजर स्वच्छता की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत करें अधिकारी- डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत निगम क्षेत्र में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने निर्देश दिये कि दीपावली के पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट, थूकने की घटनाओं और गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डॉ अग्रवाल ने निर्देश दिये कि निगम क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें जनसहयोग भी लिया जाए। स्वच्छता के साथ ही सौन्दर्यीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता को जनता का कार्यक्रम बनाया जाए। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 06 से 12 नवम्बर तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हम राज्य की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए हम सबको टीम उत्तराखण्ड की भावना से कार्य करना है। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, सहायक अभियंता दिनेश उनियाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News