ऋषिकेश- धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसलों पर लगी मुहर

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे से सचिवालय में हुई। बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी। सरकार ने मलिन बस्तियों को राहत दी है। वहीं मुख्यमंत्री निःशुल्क गैस रिफिल योजना को अगले तीन साल के लिए बढ़ाया गया है।
इस दौरान पशुपालन विभाग के तहत पहाड़ की आर्थिक बढ़ाने के लिए आइटीबीपी के जवानों के लिए स्थानीय स्तर पर भेड़, मटन, चिकन, मच्छी उपलब्ध होगा। सीमांत जिलों चमोली, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ जिलों में किसानों व पशुपालकों के लिए योजना को स्वीकृति दी गई।
अन्‍य फैसले _
मुख्यमंत्री निःशुल्क गैस रिफिल योजना को अगले तीन साल के लिए बढ़ाया गया।
मानव वन्य जीव संघर्ष निधि के तहत संघर्ष में घायलों को आर्थिक सहायता और आयुष्मान योजना का लाभ साथ – साथ मिलेगा।
सिविल न्यायालय विकास नगर के लिए एक रुपये की 30 वर्ष की लीज पर 358 वर्ग मीटर जमीन दी जाएगी।
वित्त विभाग की नियमावली के तहत पांच लाख ही जीपीएफ में अब जमा हो सकेंगे।
कौशल विकास विभाग के तहत एक्सेलेंस सेंटर में आवासीय व प्रशिक्षण की व्यवस्था विभाग करेगा।
नागरिक उड्डयन विभाग के तहत हरिद्वार में हेलिपोर्ट बनने के लिए जमीन देने के लिए सीएम धामी को अधिकृत किया गया।
विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा की पटल पर रखे जाने को मंजूरी।
सैनिक कल्याण विभाग के तहत शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र प्राप्त सैनिकों और वीरांगना को रोडवेज के लिए बजट की व्यवस्था परिवहन विभाग करेगा।
मलीन बस्तियों के नियमितीकरण के लिए अध्यादेश की अवधि तीन वर्ष के लिए बढ़ाई, मलिन बस्तियों को सरकार ने दी राहत।
ग्राउंड वाटर के वाणिज्यिक इस्तेमाल पर सरकार ने लगाया कर।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News