ऋषिकेश- केबिनेट मंत्री से की पूर्व राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेष _ मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से सामाजिक विचारक व चिंतक तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड-2024 लागू करने के लिये श्री सिन्हा ने डा. अग्रवाल को बधाई भी दी। मुलाकात के दौरान सामाजिक विचारक व चिंतक तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने गौमाता के चारा की राशि को पांच रूपये से बढ़ाकर 80 रूपये प्रतिदिन किया है, इससे गौमाता को भरपेट भोजन मिलेगा। कहा कि यह कदम सभी सनातनी भाईयों और बहनों के लिये सुखद है। श्री सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में डा. अग्रवाल ने राज्य का जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि की है। उन्होंने बिल लाओं, इनाम पाओं जैसी बहुमुल्य योजना की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में देश का सबसे कठोर नकल अध्यादेश लागू किया गया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता आएगी और मेहनती बच्चें राजकीय नौकरी पर चयनित होंगे। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड 2024 लागू होने जा रहा है, जो देश में एक नजीर पेश करेगा। साथ ही देश का प्रथम राज्य होने का गौरव उत्तराखंड को होगा। श्री सिन्हा ने इसके लिये राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री डा. अग्रवाल को बधाई दी। इस दौरान डा. अग्रवाल ने श्री सिन्हा जी को बाबा केदारनाथ का प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ और अंग वस़्त्र भेंट किये।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News