ऋषिकेश नगर निगम परिसर में शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।


सोमवार को निगम के स्वर्ण जंयती सभागार स्थित शहीद स्थल पर जिला भाजपा के तत्वावधान में महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई व जिलामंत्री पंकज शर्मा के संयोजन में निगम पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर शहीद भगत सिंह अमर रहे व वंदे मातरम के जय कारों पूरा नगर निगम गुंजायमान हो उठा। महापौर ने शहीद-ए-आजम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह मां भारती के सच्चे सपूत थे। जिन्होंने हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। ऐसा वीर सपूत देश को न मिला और ना ही मिलेगा। भारत की आजादी में शहीद भगत सिंह का अहम योगदान रहा है। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने इन्कलाब का नारा बुलंद कर अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। देश की आजादी में भगत सिंह एवं उनके क्रांतिकारी साथियों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता,पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, संदीप शास्त्री,राजपाल ठाकुर,मदन कोठारी,सुनील उनियाल,सतवीर तोमर,नीरज सहरावत,देवदत्त शर्मा,पवन शर्मा,रूपेश गुप्ता,गौरव केथोला,शरद तायल,परीक्षित मेहरा,राकेश पारचा,राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट,बिजेंद्र मोगा,विपिन पंत,वीरेंद्र रमोला विजय बडोनी,राजेश दिवाकर,अजित सिंह, कमलेश जैन,विजय लक्ष्मी शर्मा,लक्ष्मी रावत,बृजपाल राणा,सुजीत यादव , सुनील बजाज , रंजन अंथवाल,संजू बिष्ट आदि मोजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News