ऋषिकेश- राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर निकाली स्वच्छता जन जागरूकता रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के तहत एनएसएस कि छात्रों ने स्वच्छता संबंधी जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और गंगा जी पर जाकर 1 घंटे का श्रमदान किया। वहां बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि हमें गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। इसके साथ ही स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी ममता गुप्ता, सविता रानी, चंद्रपाल व मंजू आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News