ऋषिकेश- नगर पालिका मुनिकीरेती ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेती _ नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के पांचवे दिन स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम के तहत पर्यावरण मित्रों और कार्यालय कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एक निःशुल्क जांच शिविर लगाया गया। जिसमें सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई।
प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से पर्यावरण मित्रों और कार्यालय कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु निकाय सभागार में एक निःशुल्क जांच शिविर लगाया गया। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर और व आंखों की जांच की गई और रक्त के सैंपल लिए गए। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के मध्य स्वास्थ्य सुरक्षा को बल देने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। इसके तहत पूर्व में निकाय की ओर से पर्यावरण मित्रों को मेडिकल किट भी बांटी गई है। स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश जोशी, अवर अभियंता नरेश कुमार, ऑप्टोमैट्रिट विनीता नेगी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर अंकिता थपलियाल, सपना रांगड़, लेब टेक्नीशियन विशाल सिंह, नीलम, डॉ शहजाद आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News