ऋषिकेश- नर्मदा नमामि नर्मदा संघ ने किया पदाधिकारी की नियुक्ति
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ नर्मदा नमामि नर्मदा संघ की एक आवश्यक बैठक चंदेश्वर पब्लिक स्कूल में आहूत की गई। जिसमें सर्वप्रथम कपिल गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किया हैं। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय प्रवक्ता महासचिव राजीव थपलियाल और राष्ट्रीय सचिव प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा कपिल गुप्ता को सोल ओढ़ा कर एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नियुक्ति प्रक्रिया के बाद गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप गई मैं अधिक से अधिक समय देकर मां नर्मदा मां गंगा मां यमुना के जल को स्वच्छ निर्मल एवं साफ सफाई के लिए कार्यक्रम बनाकर कार्य किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को नर्मदे संघ में जोड़ने का प्रयास करूंगा। राजीव थपलियाल ने कहा कि संघ की ओर से जल्द मुनिकीरेती स्त्रुघान घाट पर साफ सफाई एवं आरती का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें जिला पौड़ी टिहरी देहरादून हरिद्वार के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवकुमार भारद्वाज, रंजन कुमार, डॉक्टर जे एस तेजयान,मोनिका अरोड़ा, कुमारी मीरा, प्रमोद कुमार शर्मा उपस्थित थे।
