ऋषिकेश- जम्मू-कश्मीर में 10 वर्ष बाद जनता डाले विधानसभा के लिए वोट

त्रिवेणी न्यूज 24
जम्मू-कश्मीर _ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए बुधवार को पहले चरण की वोटिंग हुई। प्रदेश के सात जिलों की 24 सीटों पर आज मतदान हुआ। जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों में वोट डाले गए। इन 24 सीटों पर 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में 23 लाख से अधिक मतदाता वोट डाला।
अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार प्रथम चरण में कुल 23,27,580 मतदाता हैं। जिनमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 महिलाएं और 60 तृतीय लिंग के हैं। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 18 से 19 वर्ष की आयु के 1.23 लाख युवा, 28,309 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

%d bloggers like this:
Breaking News