ऋषिकेश- सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 568 लाभार्थियों को सौंपे नए घर

त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी _ नैनीताल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी के ब्लॉक कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान 568 लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं, जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत 695 आवासों का हिस्सा हैं। सांसद अजय भट्ट ने इस अवसर पर लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया गया है, जहां गरीब और झुग्गियों में रहने वाले लोगों का पक्का घर पाने का सपना पूरा हो रहा है। सांसद भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पूरे देश में 1.75 लाख परिवारों को पक्के घर सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में इन घरों के निर्माण में लगभग 125 दिन लगते हैं, लेकिन कोरोना काल में यह काम 45 से 60 दिनों के भीतर पूरा कर लिया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News