ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली में दर्ज कराई धोखाधड़ी और चोरी की रिपोर्ट

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली के बारादरी थाने में आईजी के आदेश से कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला और डॉक्टर कैबिनेट मंत्री के पति भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के नाम और पद का दुरुपयोग कर रही है। फर्जी तरीके से अवैध धन उगाही कर जनमानस में अपना दबदबा बनाने के लिए उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रही है।आरोपियों ने अपनी क्रेटा कार में उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर, लाल नीली बत्ती लगा रखी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आरोप है कि महिला ने उनके बरेली स्थित आवास से सात लाख रुपये और सोने व रुद्राक्ष की माला भी चोरी कर ली। रेखा आर्या की तहरीर पर महिला और उसके मौसा डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ आईजी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News