ऋषिकेश- कांग्रेस के उत्तराखंड सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का एयरपोर्ट पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस जनों ने देहरादून एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। उत्तराखंड नवनियुक्त सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा राज में उत्तराखंड पिछड़ता जा रहा है। जहां एक ओर भाजपा रोजगार देने की बात करती है वहीं आज भाजपा पहाड़ों से पलायन रोकने में नाकाम साबित हुई। कांग्रेस प्रदेश में आमजन की आवाज उठाने का काम कर रहीं है और आगामी मेयर चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के युवा सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के नियुक्ति होने पर पूरी उत्तराखंड कांग्रेस में एक नई ऊर्जा आई है। लगातार कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की कूट नीतियों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। और निरंतर उत्तराखंड कांग्रेस के नेता व राष्ट्र नेता आमजन की आवाज को उठाने का काम कर रहे हैं। चाहे बीजेपी सरकार द्वारा ईडी सीबीआई का प्रयोग करके कांग्रेसनेताओ को डराने व धमकाने का काम कर रही है। फिर भी लगातार कांग्रेस एक जूट होकर आमजन की आवाज उठाने का काम कर रहीं है। मौके पर कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश नेगी, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन सचिव नवनीत सती,संदीप थापा, शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News