ऋषिकेश- लेह लद्दाख़ में उत्तराखंड का एक और जवान शहीद

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ इस बात से हर कोई वाकिफ है कि उत्तराखंड के सबसे अधिक जवान देश की रक्षा कर रहे हैं और सबसे ज्यादा जवानों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी है। बता दें कि सारकोट गांव के हवलदार बसुदेव सिंह परोडा लेह-लद्दाख में एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं। खबर है कि इस ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है। जानकारी मिली है जवान का पार्थिव शरीर घर लगाया जाएगा और सैन्य सम्मान के साथ बसुदेव का अंतिम संस्कार पैतृक घाट मोटूगाड में किया जाएगा। बसुदेव सिंह परोडा लद्दाख क्षेत्र के लेह में बंगाल इंजीनियरिंग की 55 रेजिमेंट में तैनात थे। बसुदेव सिंह ने जीआईसी मरोड़ा से इंटर की पढ़ाई की. चार भाईयों बहनों में बसुदेव सबसे छोटे था। वह अप्रैल में छुट्टी काटकर घर से गए थे और दीपावली पर फिर घर आने की बात कही थी। बसुदेव के दो बड़े भाई जगदीश और सतीश प्राइवेट नौकरी करते हैं और बहन बैसाखी देवी विवाहित हैं, जबकि पिता सेना से रिटायर हवलदार हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News