अनीऋषिकेश- मुक्त भारत में टिहरी सबसे अब्बल- सीएमओ
त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी – अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत टिहरी जिले ने सबसे पहले लक्ष्य पूरा किया, लक्ष्य पूरा करने में टिहरी जिला उत्तराखंड का पहला जिला बन गया है। बता दें गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की कमी न हो इसके लिए भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए हर राज्य में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा को दिक्कत न हो, और जानकारी के अभाव में कई गर्भवती महिलाओं की प्रसव के समय मृत्यु हो जाती है ।इसलिए भारत सरकार द्वारा यहां कार्यक्रम चलाया गया जिसमें उत्तराखंड राज्य के हर जिले में भी यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है और टिहरी जिले के लिए अच्छी बात यह है कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखंड के टिहरी जिले ने सबसे पहले इस लक्ष्य को पूरा कर लिया है और लक्ष्य पूरा करने में टिहरी जिला उत्तराखंड का पहला जिला बन गया और टिहरी जिले में समस्त गर्भवती महिलाओं का डाटा तैयार करके उनका रुटीन चेकअप चार्ट भी बना दिया गया है जिससे गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी जा सके और गर्भवती महिलाओं के स्वस्थ पर हर समय नजर बनी रहेगी, कि उनका बच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे, ताकि समय सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।
