ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा देश की आन बान शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज को एन.सी.सी.की तीनों बटालियनों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों में सलामी दी। शिक्षा मंत्री , महानिदेशक मा0शिक्षा, निदेशक मा0 शिक्ष सहित विभिन्न उच्चाधिकारियों के संदेशों का वाचन किया गया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में सुरकंडा माता के उपासक अजय बिजल्वाण ने कहा कि यह अवसर हमें यू हीं प्राप्त नहीं हुआ इसके लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ा लाखों देश भक्तों ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था तब जाकर हमें यह शुभ दिन देखने को मिला है। उनकी शहादत को याद करते हुए इसे हमें बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि आजादी का मतलब यह नहीं है कि हम अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने लग जाए हमें तो अपने राष्ट्र को विकसिक और समृद्ध बनाने के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिए । ताकि हम पुनः अपना विश्वगुरु का गौरव प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि प्रतिशिष्ठ व्यापारी विपिन चौहान , सीएमसी अध्यक्ष अपर्णा सिंह, पीटीए अध्यक्ष श्रीमती शोभा , बीरपाल सिंह रावत विजय पाल सिंह एनसीसी अधिकारी मेजर सुशील रावत एनसीसी अधिकारी कैप्टन ज्योति किरण लोहनी , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, रेखा बिष्ट , नीरजा करनवाल, सुशील सैनी, सीडी डंगवाल , सरोज लोचन, सुनीता पवार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक प्रभारी मोनिका रौतेला, ललित मोहन जोशी, रेखा पवार, मोहम्मद मुदस्सिर, ऋषिराम उनियाल राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, मुकेश कुमार, ललित चौहान, बलबीर सिंह ,विनोद पवार, राजेश नेगी सहित अनेक अभिवावकगण समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News