ऋषिकेश- धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के आकस्मिक निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज कैबिनेट में 22 मामले रखें गए थे।
उत्तराखंड के सैनिको की जम्मू में हुई शहादत पर धामी कैबिनेट ने श्रद्धांजली अर्पित की। कृषको के 5 लाख तक के ऋण में स्टाम्प शुल्क माफ़।
महगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला ग्राजुटी की सीमा 20 लाख से 25 लाख हुई।
5 करोड़ से अधिक विचालन किया जाना हो तो सचिव वित्त की समिति ही इसपर परिक्षण करेगी उसके बाद हाई पावर कमेटी में जाएगा।
वन विभाग का मद उत्तराखंड काष्ठ आधारित उद्योग को लेकर नियमावली को मंजूरी।
ग्रह विभाग में दूरसंचार पुलिस के राजपात्रित अधिकारियो के पदों को लेकर नियमावली को मंजूरी
लावारिश लाशो को लेकर पहले DNA सेम्पल लेकर उसको लेकर प्रचार किया जाएगा उसके बाद ही मेडिकल कालेजों में शोध के लिए दिया जाएगा बाहर के लिए अनुमति PHQ के अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।
चिकित्सा स्वास्थ्य मेडिकल कालेज पिथौरागढ़ और हरिद्वार में 240-240 नर्सिंग पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती होगी।
सरकार ने दी साहूलित OPD, IPD और तमाम चिकित्सिय रजिस्ट्रेशन शुक्ल कम कर दिए गए हैं एडमिशन चार्ज भी कम किया गया।
प्राइवेट वार्ड, जनरल वार्ड, AC रूम के भी रेट कम हुए।
एम्बुलेंस चार्ज भी किया गया कम।
लैब चार्ज भी किए गए कम CGHS के रेट से होगा।
सरकारी अस्पतालो में किसी की मृत्यु होगी तो निशुक्ल एम्बुलेंस से घर पहुंचाया जाएगा पार्थिव शरीर।
विद्या समीक्षा केंद्र को लेकर बड़ा फैसला हुआ हैं PEU बनाई गई 25 पद स्वीकृत हुए।
Ncc की स्वतंत्रत कम्पनिया चंपावत में स्वीकृत थी उसे दोबारा शुरू किया जाएगा।
उरेड़ा में 119 से बढाकर पद 148 किए गए।
सतर्कता विभाग का रिवोलविंग फंड बनाने का फैसला।
सरकारी सेवा ज्येष्ठता को लेकर बड़ा फैसला अब एक चयन वर्ष को माना जाएगा।
नैनी सैनी एयरपोर्ट अब वायुसेना नहीं सरकार ही।
212 हेक्टेयर भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को दिया गया था था पंतनगर की जमीन उसको मंजूरी दी गई।
ग्हाउस ऑफ़ हिमालय कम्पनी को लेकर प्रशासनिक और वित्तीय नियम को लेकर फैसला हुआ उसका क्या स्ट्रक्चर होगा इसको लेकर फैसला होगा।
केदारनाथ और बद्रीनाथ के नामों का नहीं हो सकेगा अब उपयोग कैबिनेट ने फैसला लेते हुए कडे क़ानून बनाने को लेकर फैसला होगा।
सेंटर for हिन्दू स्टडीज किसी विश्वविद्यालय में शुरू करने को लेकर हुआ फैसला भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर हमारी कोशिश रहती हैं उसका ही वृहद रूप होगा।
5 लाख तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को मिलेंगे, उत्तराखंड के ठेकेदारों की क्षमता विकास किया जाएगा।
अगस्त माह में होगा विधानसभा सत्र, तिथि और स्थान के चयन को लेकर मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत।
