ऋषिकेश- मिसेज उत्तराखंड रूपाली वशिष्ठ ने पुणे में किया देवभूमि का नाम रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित कार्यक्रम में दून के जोगीवाला निवासी रूपाली वशिष्ट को रेडिएंट टैलेंट वर्ल्ड रिकॉर्ड का ब्रांड एंबेसडर उत्तराखंड चुना गया है। कार्यक्रम के दौरान रेडिएंट टैलेंट वर्ल्ड रिकॉर्ड का ब्रांड के फाउंडर कांति महाजन ने रुपाली को “आइकॉन ऑफ नेशन अवार्ड” से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों की बहुत सी बड़ी हस्तियां भी मौजूद थी। कार्यक्रम में जम्मू रियासत की रानी डॉ. सुहासिनी भी शामिल थी। रूपाली वशिष्ठ ने कम समय में कई उपलब्धियां प्राप्त की और देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
रुपाली की लिखी दो किताबें
रूपाली वशिष्ठ शोधार्थी और लेखिका हैं। इसके साथ ही भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की देहरादून जिलाध्यक्ष हैं, और सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहती है। रुपाली ने अपनी दो किताबें “मेरी मां” और “श्रमिक मजदूर या मजबूर” लिखी हैं। इन दोनों किताबों को महाराष्ट्र में काफी पसंद किया जा रहा है। इनकी ये दोनों किताबें Amazon और Flipkart पर भी ऑनलाइन मिल रही हैं। इससे पहले भी देहरादून में आयोजित ग्लैम लुक मॉडलिंग एजेंसी द्वारा मिस एंड मिसेज उत्तराखंड सीजन 2 में रूपाली वशिष्ठ ने मिसेज उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया था।

%d bloggers like this:
Breaking News