ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस द्वारा बर्बरता से पिटाई किए जाने पर संलिप्त पुलिस कर्मियों पर हो हत्या का मुकदमा दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
नरेंद्र नगर _ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि ढालवाला में रह रहे मंदार टिहरी गढवाल निवासी युवक रणवीर सिंह रावत जो विश्वनाथ बस का कंडक्टर था की ऋषिकेश कोतवाली पुलिस द्वारा बर्बरता से पिटाई व जिला कारागार देहरादून मे मृत्यु की घटना शर्मसार करने वाली है। यह अमानवीय घटना बहुत ही दुःखद एवं निंदनीय है जिससे लोगो में काफी रोष है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर को दिये गये ज्ञापन में ऋषिकेश कोतवाली पुलिस द्वारा बर्बरता से पिटाई के बाद जेल में मृत्यु की न्यायिक जाँच व संलिप्त पुलिस कर्मियों पर हो हत्या का मुकदमा दर्ज हो। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, भास्कर गैरोला, महेश जोशी, प्रदीप राणा, किशोर सिंह रावत, दिनेश भट्ट, राजेंद्र नेगी, राजेंद्र गुसाई, मनवीर नेगी, प्रवीण रावत, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।

%d bloggers like this:
Breaking News