ऋषिकेश- देहरादून समेत उत्तराखंड में भारी बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का रेड और येलो अलर्ट
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन ये बारिश आफत लेकर आई है। कई जगहों पर रास्ते बंद हो गये हैं। नदी उफान पर है। वहीं आज समूचे कुमांऊ मंडल में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वाल मंडल के देहरादून, पौड़ी और टिहरी, हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसमविज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार कुमाऊं के लगभग सभी जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जो अगले 3 दिन तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान गढ़वाल मंडल के देहरादून सहित चार जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह वर्षा मानसून के उत्तराखंड में सक्रिय होने के बाद पहली बार सामान्य से अधिक हो सकती है। 5 और 6 जुलाई को कम बारिश हो सकती है। टिहरी में 2 जुलाई से 5 जुलाई के बीच भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार जिले में 5 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा ,चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर में 2 जुलाई से 4 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज जारी किया है।
