ऋषिकेश- उत्तराखंड के इन विकासखंडों में भी लगेगा रोजगार मेला
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ युवा बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान ने अवगत कराया कि एस०आई०एस० (इंडिया) लि0 देहरादून द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की भर्ती हेतु ब्लॉक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित की गई हैं। 08 जून से जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालय में एस०आई०एस० लिमिटेड देहरादून के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। एस०आई०एस० लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारतवर्ष व विदेशों में कर रही है। एस०आई०एस० के भर्ती अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लॉक स्तर पर निर्धारित की गई है। जिसमें 8 जून से 9 जून तक ब्लाक चकराता, 10 जून से 11 जून तक ब्लाक कालसी, 12 जून से 13 जून तक ब्लाक विकासनगर, 14 जून से 15 जून तक ब्लाक डोईवाला, 16 जून से 17 जून तक ब्लाक रायपुर एवं 18 जून से 19 जून तक ब्लाक सहसपुर में सुबह 10 बजे से शाम 03 बजे तक भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 7905086105 9193734678 उक्त नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
