ऋषिकेश- केदारनाथ दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची सात लाख से अधिक, आज से यात्रा पर भेजे जाएंगे चार हजार यात्री

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख 10 हजार से अधिक पहुंच गई है। धाम में लागातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं चारधाम यात्रा पर आज से प्रतिदिन चार हजार यात्री भेजे जाएंगे। चारधाम यात्रा के दौरान अन्य धामों की तुलना केदारनाथ में तीन गुने तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में शुरुआती 25 दिनों में यहां तीर्थयात्रियों की संख्या दोगुनी बढ़ी है। बीते 25 दिनों में चारों धामों में 16.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 10,88 लाख के करीब था। गत 10 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। शुरुआती दिनों में ही यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। स्थिति यह रही कि धामों में क्षमता से अधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर प्रशासन को ऋषिकेश व हरिद्वार में ही लोगों को रोकना पड़ा था। चारधाम यात्रा के दौरान सबसे अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। यहां शुरुआती 25 दिनों 6,48,234 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 3,24,684 था।
धाम वर्ष _ 2023 _ 2024
यमुनोत्री 177907 297053
गंगोत्री 196283 289539
केदारनाथ 389782 648234
बदरीनाथ 324684 421039

%d bloggers like this:
Breaking News