ऋषिकेश- मुनिकीरेती पुलिस ने किए 123 चालान और 27 वाहन सीज
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- थाना मुनिकीरेती पर मिल रही जन शिकायतों जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले व हुड़दंग करने वाले तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रात्रि में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश साह के नेतृत्व में शिवानंद गेट, तपोवन तिराहा, लक्ष्मण झूला तिराहा, मधुबन तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध एमबी एक्ट में कार्रवाई करते हुए 27 मोटरसाइकिल/ स्कूटी को सीज किया गया व 21 चालान न्यायालय तथा 75 चालान पर ₹ 51000 संयोजन शुल्क वसूला गया। इस अभियान में कुल 123 चालान किए गए। उक्त अभियान में SSI योगेश चन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी कैलाश गेट, राजेंद्र रावत चौकी प्रभारी तपोवन, प्रदीप रावत चौकी प्रभारी जानकी पुल, भंवर सिंह चौकी प्रभारी ढालवाला, आशीष शर्मा चौकी प्रभारी भद्रकाली, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी गूलर कमल कुमार, महिला SI दीपिका तिवारी, उ0नि0 मंगेश कुमार सम्मिलित रहे। पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
