ऋषिकेश- मतगणना के प्रक्रिया की चौकसी के लिए भाजपा ने सभी मतगणना केंद्रों पर चौकसी रखने का किया फैसला

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया की चौकसी के लिए भाजपा ने सभी मतगणना केंद्रों पर चौकसी रखने का फैसला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में एक्जिट पोल के नतीजों के विपक्ष द्वारा नकारे जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ पार्टी के महासचिव व सचिव भी उपस्थिति थे। बैठक में फैसला किया गया कि भाजपा के सभी पोलिंग एजेंटों के मतगणना केंद्रों पर समय से पहुंचे और मतगणना के दौरान किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तत्काल पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित करें। वरिष्ठ अधिकारियों को भी ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तत्काल उचित कदम उठाएंगे। बैठक में सातों चरण में हुए मतदान की हुई समीक्षा
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि बैठक में सातों चरण में हुए मतदान और उसके पैटर्न की समीक्षा की गई। माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव परिणामों को विपक्ष द्वारा नकारे जाने के बाद उससे निपटने के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा हुई। लेकिन आधिकारिक रूप से इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News