ऋषिकेश- शारीरिक तौर कमजोर तीर्थयात्रियों को मंदिर परिसर तक लाने के लिए मिलेगी महिंद्रा थार की सुविधा

त्रिवेणी न्यूज 24
रूद्रप्रयाग _ उत्तराखंड के केदारनाथ में चार धाम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़े पैमाने पर तीर्थयात्रियों का केदारनाथ में पहुंचना जारी है। ऐसे में कई ऐसे यात्री भी पहुंच रहे हैं, जो शारीरिक तौर पर मंदिर तक पहुंच पाने में सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर तक लाने के लिए महिंद्रा थार की सुविधा दी जा रही है। उत्तराखंड सरकार की ओर से यह सुविधा बहाल की गई है। इसके लिए महिंदा थार को चिनूक हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाया गया है। केदारनाथ हेलीपैड से मंदिर परिसर की दूरी करीब 700 मीटर है। थार की सुविधा मिलने से जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा करने में आसानी हो जाएगी। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में विकास पर जोर दिया है। केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से आने वाले तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की थार की सुविधा मिलेगी। सरकार के स्तर पर इस संबंध में बड़ा फैसला लिया गया। महिंद्रा थार को केदारनाथ धाम में पहुंचाया गया है। केदारनाथ धाम में चिनूक हेलीकॉप्टर लैंड हुआ तो हर किसी का ध्यान इसकी तरफ गया। भारतीय सेना के इस बड़े मालवाहक हेलीकॉप्टर से महिंद्रा थार उतरा तो कई प्रकार की बातें होने लगी।

%d bloggers like this:
Breaking News