ऋषिकेश- दो साल बाद शक्ति नहर चीला में मिला अर्चित बंसल का शव और कार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश निवासी अर्चित बंसल अपने 3 वर्षीय पुत्र राघव बंसल के साथ जिला शक्ति नहर में कार सहित डूब गए थे। जिसमें 3 वर्षीय राघव बंसल का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया था। परंतु काफी खोजबीन के बाद अर्चित बंसल उम्र 32 साल का कुछ पता नहीं चल पाया था। इन दिनों चीला शक्ति नहर में रिपेयरिंग का काम चल रहा है और नहर को बंद रखा गया है। इस बीच लगभग 2 साल बाद आज अर्चित बंसल का शव एवं कार बरामद किया गया। शव को जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया गया, शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News