ऋषिकेश- 17 हजार पार कर गया ग्रीन कार्ड बनाने का आंकड़ा, टूट सकता है रिकॉर्ड

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ इस साल 10 मई को चारों धाम के कपाट खुल चुके हैं। जिसके बाद से ही चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं ग्रीन कार्ड को लेकर भी कुछ कम मारामारी नहीं हो रही। ताजा हालात ऐसे है कि यात्रा शुरू हुए अभी केवल पांच छ ही दिन बीते हैं और ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 17 हजार पार कर गया है। बात पिछली यात्रा की करें तो पिछले सीजन में कुल मिलाकर 25 हजार ग्रीन कार्ड बने थे। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 2024 में ग्रीन कार्ड बनाने का काम अप्रैल माह में ही शुरू हो गया था। बीते वर्षों की तुलना में इस साल काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक करीब 17 हजार से भी ज्यादा वाहनों के ग्रीन कार्ड परिवहन विभाग से जारी किए जा चुके है।
टूटेगा रिकॉर्ड _
बता दें सबसे ज्यादा ग्रीन कार्ड ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून से जारी हुए हैं। अभी ग्रीन कार्ड के करीब दो हजार आवेदन लंबित पड़े हुए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल 2024 में यात्रा सीजन में ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 30 हजार पार कर सकता है।

%d bloggers like this:
Breaking News