ऋषिकेश- हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर कांग्रेसजनों ने रखा अपना पक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कांग्रेसजनों ने हाईकोर्ट को आईडीपीएल ऋषिकेश में शिफ्ट करने का समर्थन किया है। कहा कि आईडीपीएल में हाईकोर्ट के लिए र्प्याप्त स्थान मौजूद है। इसबारे कांग्रेसजनों ने बार एसोसिएशन के जरिए मुख्य सचिव को भी एक ज्ञापन भेजा है।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में चर्चा के दौरान कांग्रेसजनों का कहना था कि नैनीताल की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर वहां पहुंचने के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता तक नहीं है। पर्यटक स्थल होने के कारण वहां आम वादकारियों और अधिवक्ताओ को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में पर्याप्त खाली भूमि के साथ जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
उन्होंने जनमत संग्रह में अपना पूरा योगदान देने और आईडीपीएल के पक्ष में जनमत संग्रह के लिए आमजन से सहयोग मांगने की बात भी कही। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा हाईकोर्ट को कुमाऊं से शिफ्ट न करने को लेकर सीएम को लिखे पत्र पर विरोध भी जताया। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, बार एसोसिएशन महासचिव कपिल शर्मा, संयुक्त सचिव नरेंद्र रांगड़, प्रदीप जैन, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, अजय शर्मा, सरोज देवराडी, चंदन पंवार, राहुल रावत, सचवीर भंडारी, राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, रविन्द्र प्रकाश, हिमांशु जाटव, अभिनव मलिक, गौरव यादव, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, राजेश शर्मा, मनीष जाटव, जतिन जाटव, अशोक शर्मा, गौरव अग्रवाल, रमेश चौहान, हिमांशु कश्यप, आदित्य झा, मयंक पाल, पवन राजभर, आलेख चौरसिया, विपिन नेगी, रजत यादव, मुकुल शर्मा, सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News