ऋषिकेश- अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग तक नई शटल सेवा का रोटेशन के पदाधिकारियों ने किया विरोध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ शासन की ओर से अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग तक नई शटल सेवा का रोटेशन के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। रोटेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शासन की ओर से जल्द फैसला वापस न लिया गया तो ट्रांसपोर्टर चारधाम यात्रा में अपने वाहनों का चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने इस फैसले को अव्यावहारिक बताया है। नई शटल सेवा का चारधाम संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने ऋषिकेश स्थित कार्यालय में बैठक करके विरोध किया। रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग तक शटल सेवा शुरू करने के निर्णय का सभी सदस्य कंपनियां, ट्रैवल एसोसिएशन और वाहन स्वामी घोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि शासन ने नई सेवा व्यवस्था वापस नहीं ली तो सभी परिवहन व्यवसायी चारयात्रा में अपने सभी वाहन खड़े कर देंगे। इससे कोई भी दिक्कत होगी तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
यात्रियों को देना पड़ेगा अतिरिक्त भाड़ा _
समिति ने कहा कि केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को शटल व्यवस्था से अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग भेजा जाना अव्यावहारिक निर्णय है। इससे यात्रियों को बहुत असुविधा होगी और अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ेगा। कहा कि 200 बसों से जो यात्री चारधाम यात्रा पर जाने के लिए इच्छुक हैं उनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट खोला जाए। रोटेशन की सूचना पर ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएं। बैठक में उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय, मनोज ध्यानी, जीत सिंह पटवाल, संजय शास्त्री, भूपाल नेगी, नंदन भंडारी, विनोद प्रसाद भट्ट, मदन कोठारी, बृजभान प्रकाश गिरी, नरेश गोयल, हरिमोहन, मांगेराम, संदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, करण सिंह आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News