ऋषिकेश- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
जम्मू कश्मीर- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर गोलीबारी की यह हमला सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ। भारतीय सेना और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां इलाके में भेजी गईं हैं। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एयरफोर्स के वाहनों को शाहसितार के पास के एयरबेस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। हमले में भारतीय वायुसेना के 5 जवान घायल हो गए हैं, उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर इंडियन एयरफोर्स के गरुड़ स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटना में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में लगे हुए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News