ऋषिकेश- एसआरएचयू जौलीग्रांट में आयोजित ‘एक्सटेम्पोर’ प्रतियोगिता में मानसी गुरुरानी रही प्रथम

त्रिवेणी न्यूज 24
डोईवाला – स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में आयोजित ‘एक्सटेम्पोर’ प्रतियोगिता में हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की छात्रा मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मेंछात्र-छात्राओं ने अपने शानदार पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स का परिचय दिया। हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एचएसएसटी) के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राआंे में काफी उत्साह दिखा। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को दिये गये विषयों पर उन्होंने बेहतर तरीके से अपनी बात को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की मानसी गुरूरानी ने प्रथम, मानसी बजाज ने द्वितीय व हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की करूणा डीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया। डॉ.डोभाल ने कहा कि आज के प्रतियोगिता वाले युग में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों में पब्लिक स्पीकिंग जैसी स्किल्स का होना अति आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि एक्सटेम्पोर जैसी प्रतियोगिताएं करवाने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास तो विकसित होता ही है। इसके अलावा अलग-अलग विषयो पर उनका ज्ञान भी विकसित होता। सीपीएसीई की डॉ. सीमा मधोक और सौरभ वर्मा ने बताया कि विश्विद्यालय के मेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, योगा साइंस, बायोसाइंस, मैनेजमेंट और फार्मेेसी कॉलेज से 70 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी कॉलेजों की फैकल्टी ने अपना सहयोग दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News