ऋषिकेश- वेबकास्टिंग से जुडेंगे 5892 पोलिंग स्टेशन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन उत्तराखंड के 11729 पोलिंग स्टेशन में से 5892 पोलिंग स्टेशन को वेबकास्टिंग से सारी जानकारी एआरओ तक लाइव स्ट्रीमिंग से पहुंचेगी। इस दौरान पोलिंग बूथों पर उत्पन्न समस्या को लेकर पीठासीन अधिकारी और पोलिंग एजेंट एआरओ से सीधे बात भी कर सकेंगे
सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में ब्रीफिंग के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने यह जानकारी दी। बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा शातिंपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिसमें मतदान केंद्रों में पुलिस बल व ऑब्जर्वर की तैनाती, बूथ लेवल पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती करना, पोलिंग पार्टियों का रेंडमाईजेशन करना और सेक्टर ऑफिसर की तैनाती करना और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इसबार 11729 पोलिंग स्टेशन में से 5892 पोलिंग स्टेशन को वेबकास्टिंग में लिया जाएगा। मतदान के दिन जो भी घटनाक्रम मतदान केन्द्र में हो रहा है, उसकी जानकारी एआरओ के पास लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर पीठासीन अधिकारी व पोलिंग एजेंट सीधे अपने एआरओ से बात कर सकते हैं। साथ ही कोई भी शिकायत जिलास्तरीय निर्वाचन अधिकारी से कर सकते हैं। बताया कि जिलास्तर पर वेबकास्टिंग के लिए टीमें तैयार कर ली गई हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 11729 पोलिंग स्टेशन पर तैनात होने वाले मतदान कार्मिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विभाग से समन्वय कर बेहतर प्रयास किए गए हैं। इसके लिए कैशलेस ट्रीटमेंट का निर्णय किया गया है। यह सुविधा निर्वाचन से जुड़े राज्य और अन्य राज्यों के कर्मचारियों को मिलेगी। इसमें निजी और सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों को लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों की जानकारी सभी पोलिंग पार्टियों तक उपलब्ध रहेगी। आपतकालीन स्थिति में निकटतम एम्बुलेंस और हेलीपैड की जानकारी भी पोलिंग पार्टियों को दी जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News