ऋषिकेश- जिम से लौट रहे अजय को जिहादियों ने मारी थी गोली, एम्स ऋषिकेश में चल रहा है इलाज
त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी _ हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बनभूलपुरा में उपद्रवी ने जिम से आते समय अजय कुमार नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी जिसका उपचार साइ अस्पताल में चल रहा था। उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हो गया है और उनको बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। साथ ही उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए निशुल्क एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन परिजनों को संपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। उपाध्याय ने बताया कि इसके अलावा भी नगर निगम का एक कार्मिक इस घटना में घायल हुए हैं। उनका उपचार कृष्णा अस्पताल में किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा अपने कार्मिकों और उनके परिजनों को हर प्रकार का सहयोग नगर किया जा रहा है।
