ऋषिकेश- बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 5 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी _ 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना मामले में 01 नगर निगम और 02 पुलिस की तहरीर पर कुल-03 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। मामले में टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 05 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई है। वनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटा दिया गया है। अति आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सामान्य चल रही है।
थाना बनभूलपुरा को सुचारू रूप संचालित किया जा चुका है। थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण _
1. महबूब आलम पुत्र अब्दुल रउफ निवासी लाईन नं0-16. बनभूलपुरा।
2. जिशान परवेज पुत्र स्व० जलील अहमद निवासी वार्ड नं0-21, इन्द्रानगर लाईन नम्बर-14, वनभूलपुरा ।
3: अरशद पुत्र अमीर अहमद निवासी लाईन नं0-12, बनभूलपुरा।
4. जावेद सिद्दकी पुत्र स्व० अब्दुल मोइन निवासी लाईन नं0-17, बनभूलपुरा ।
5. अस्लम उर्फ अस्लम चौधरी पुत्र स्व० इब्राहिम निवासी लाईन नं0-03, बनमूलपुरा ।

%d bloggers like this:
Breaking News